इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रवक्ता ने सोमवार को ईरान प्रेस से बात करते हुए कहा कि अमरीकी अधिकारियों की बौखलाहट, क्षेत्र में अमरीका की विफलताओं और पराजयों का परिणाम है।
ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने 24 जून को आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए ईरान के विरुद्ध नये प्रतिबंध लागू कर दिए थे।
इस आदेश पर हस्ताक्षर के बाद अमरीका के वित्तमंत्री स्टीवन मनूचेन ने पत्रकारों के बीच कहा था कि वाशिंग्टन ने वरिष्ठ नेता के कार्यालय, आईआरजीसी के वरिष्ठ कमान्डरों सहित सिपाहे पासदारान के 8 वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया ।